दोस्तों आपको पता ही होगा कि first impression is the last impression मतलब हर कोई पहली meeting के basis पर आपके बारे में सोच बना लेता है। और ऐसा ही होता है जब आप पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हो। तो इस पोस्ट में आपको मैं बताऊंगा की कैसे आप अपने पहले Date को best बना सकते हैं।
- अगर आप Restaurant में जाते हैं तो खुद ही Pay करें। ऐसा नहीं है कि लड़कियां pay नही कर सकती लेकिन as a Gentleman यह आपका फर्ज है कि आप pay करें लेकिन अगर लड़की जिद्द करती है तो Bill 50-50 कर सकते हैं।
- First meeting खुद organise करें और हो सके तो surprise के रूप में अपने first meeting को organise करें।
- लड़की के लिए कार का दरवाजा ओपन करें या कोई भी डोर।
- कार से उतरते वक्त अपना हाथ आगे बढ़ाए।
- अपना phone silent रखे अगर हो सके तो लड़की के सामने ही phone को switch off कर दे।
- पहले खुद ना बैठे, लड़की को बिठाए और बैठने में उसकी help करें उसके बाद खुद बैठे।
- अगर आप रेस्टोरेंट में है तो सर्विस स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करें।
- Ladies first rule का पालन करें।
[su_box title=”You may Also Like” box_color=”#000000″ radius=”6″]सेक्सी आदमी वो है जो | what makes a man sexy in hindi.[/su_box]
- पहले या फिर किसी भी date पर कभी भी लेट ना होए मतलब लड़की को इंतजार ना करवाएं।
- लड़की की हर बात को ध्यान से सुनें क्योंकि लड़कियों को वे लड़के बहुत पसंद होते हैं जिन्हें उनकी कहि छोटी से छोटी बात याद रहे।
- डेट के बाद घर पहुंचे या नहीं यह जाने के लिए call या मैसेज जरूर करें।
- अगर लड़की बाथरूम में जाने के लिए या किसी भी कारण से खड़ी होती है तो बैठे ना रहे आप भी खड़े हो जाएं।
- अगर सर्दी है तो अपना coat या jacket उतार के लड़की को दे।
- Order लड़की को ही पहले करने दे। लड़की जब choose कर ले तो उसके behalf पर आप आर्डर कर सकते हैं।
- जब तक लड़की खाना स्टार्ट ना करे तब तक आप ना खाएं। और खाना अच्छा लगा या नही ये भी पूछ सकते हैं।
- पहले डेट पर फूल ले जाना ना भूलें।
- Carry her bag यानी अगर लड़की के हाथ में कोई बैग है तो आप मदद करें।
- हो सके तो date के बाद साथ में walk करें, अगर एरिया अच्छा यानी कि सुंदर हो तो।
- प्लीज और थैंक यू कहना ना भूलें। जैसे अगर Waiter खाना लेकर आता है तो thank you कहें।
[su_box title=”You may Also Like” box_color=”#000000″ radius=”6″]क्या करें कि लड़की आपसे प्यार करें!! Tips to make girl love you In Hindi[/su_box]
- Eye contact बनाए रखें। मुश्किल होता है पर कोशिश करें।
- अगर आप रेस्टोरेंट में जा रहे हैं तो रिजर्वेशन पहले ही करके रखें। ऐसा न हो कि आप restaurant पहुचो और आपको table ही न मिले।
- अगर आप kiss करते हैं तो इस बात को गाते ना फिरे।
- जब पहली बार नजरे मिले तो चेहरे पर हल्की सी मुस्कान रखें। पर ज्यादा भी नही।
- सिर्फ अपने बारे में बातें ना करें। लड़की को ज्यादा बोलने दे और आप सुने। खुद के बारे में ज्यादा न बताए इससे intrest बना रहेगा।
- खुद की तारीफ ना करे।
- लड़की की तारीफ करें पर असली में न कि दिखावे के लिए। अगर आप दिखावे के लिए तारीफ करते हैं तो लड़की को पता चल जाता है।
- Real बने मतलब इंप्रेस करने के लिए झूठ का सहारा ना लें।
- पहले date पर किसी तीसरे की बात कभी न करे और अपने ex का जिक्र तो भूल के भी न करें।
तो यह थे दोस्तो 28 tips जो आपको अपने पहले या हर date पर mind में रखनी चाहिए।